वर्षा रेखते (Varsha Rekhate) एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म 4 फरवरी 1994 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक उच्च-मध्यमवर्गीय संपन्न हिंदू महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2024 में हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म “पढ़ गए पंगे” में ‘चारु मल्होत्रा’ का मुख्य किरदार निभाकर की थी, और साथ ही उन्होंने ‘गुंजा रे’, ‘तेरी आदत अब नहीं’ और ‘छान वे’ जैसे कई संगीत वीडियो में भी काम किया है।