वैष्णवी धनराज एक भारतीय हिंदी अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 25 अगस्त 1988 को नागपुर, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। यह मुख्य रूप से सोनी टीवी के सबसे लंबे चलने वाले कार्यक्रम 'सीआईडी' में सब-इंस्पेक्टर ताशा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।इन्होंने 'ना आना इस देश लाडो', 'किचन चैंपियन', 'क्राइम पेट्रोल', 'हम ने ली है शपथ', 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'मधुबाला - एक इश्क़ एक जुनून', 'महाभारत' और 'सत्याग्रह' आदि में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में लोकप्रिय धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में एक छोटी भूमिका के साथ की थी।