उल्का गुप्ता एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। उनका जन्म 12 अप्रैल 1997 को को सहरसा, बिहार, भारत में हुआ था। उन्हें ज़ी टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक झांसी की रानी में युवा रानी लक्ष्मीबाई (मनु) के शानदार किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने सशक्त किरदारों से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने साल 2006 में ज़ी टीवी के सीरियल रेशम डंक से टेलीविजन में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, साल 2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म आंध्रपुरी में मुख्य अभिनेत्री के रूप में टॉलीवुड फिल्म जगत में कदम रखा।