टिस्का चोपड़ा (टिस्का ज़रीन अरोरा) एक भारतीय अभिनेत्री और लेखिका है, जो सिनेमा की बारीकियों को बखूबी समझती हैं | उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म “प्लेटफार्म” से की थी, जिसमें वे अभिनेता ‘अजय देवगन’ के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'रहस्य', 'अंकुर अरोरा मर्डर केस' और हाल ही में 'लव सेक्स और धोखा 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भूमिकाएं निभाई हैं।