तिग्मांशु धूलियाएक भारतीय फिल्म निर्देशक,अभिनेता,पटकथा,लेखक और निर्माता हैं।उनका जन्म 3 जुलाई 1967 को इलाहाबाद,उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था।वह हिंदी सिनेमा में अपने यथार्थवादी और दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और मशहूर टीवी शो 'स्टार बेस्टसेलर्स' का निर्देश किया।इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की प्रसिद्ध फिल्म बैंडिट क्वीन'(1994) में एक कास्टिंग डायरेक्टर और सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।