बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन एक भारतीय क्रिकेटर है जिनका जन्म तमिलनाडु के सलेम जिले के चिन्नाप्पमपट्टी गाँव में 4 अप्रैल 1991 को हुआ था उन्होंने बचपन में अपनी माँ के संघर्ष और गरीबी को देखकर अपना करियर शुरू किया। अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण, वह सुबह उठकर दूध और अखबार बेचते थे, फिर भी उनके परिवार का गुजारा सरकारी राशन और स्कूल के मध्याह्न भोजन पर निर्भर था। उन्हें बचपन से ही गेंदबाजी का शौक था और उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया।