सुप्रिया पिलगांवकर (Supriya Pilgaonkar) भारतीय टेलीविज़न और सिनेमा जगत की मशहूर और प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका जन्म 17 अगस्त 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक पारंपरिक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में मराठी फिल्म “नवरी मिले नवर्याला” से की थी, इसके बाद उन्होंने कई सफल और यादगार मराठी व हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।