सुनंदा शर्मा पंजाबी संगीत जगत की एक बेहद लोकप्रिय गायिका, मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज और चुलबुले अंदाज से बेहद कम समय में इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। सुनंदा का जन्म 30 जनवरी 1992 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां में हुआ था। उनके पिता का नाम विनोद कुमार शर्मा और माता का नाम सुमन शर्मा है।बचपन से ही संगीत का शौक रखने वाली सुनंदा ने कभी पेशेवर सिंगर बनने के बारे में नहीं सोचा था। उनके करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई, जहाँ उनके गाए गानों के वीडियो खूब वायरल हुए और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।