सौम्या पांडे, एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। भोजपुरी संगीत जगत में वे अपने बोल्ड अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सौम्या पांडे ने खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, रितेश पांडे, आशीष यादव, चंदन चंचल और पवन सिंह जैसे कलाकारों के साथ संगीत वीडियो में काम किया है। अब वे फिल्मों में भी काम कर रही हैं।