भारतीय अभिनेत्री शिवानी संगीता का जन्म 12 जुलाई 2000 को कटक, ओडिशा में हुआ था, वो मुख्य रूप से ओड़िआ फिल्म में काम करती हैं | उन्होंने 2009 से ही बाल कलाकार के रूप में काम करते आ रही हैं लेकिन ओड़िआ फिल्म “सिस्टर श्रीदेवी” में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करके उन्होंने डेब्यू किया | उसके बाद उन्होंने ‘प्रेम कुमार: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विक्रेता’ (2018), ‘बाबू भाईजान’ (2020), ‘बिद्याराण’ (2021) जैसी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में भी काम किया | शिवानी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्बीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं |