हिंदी और मराठी फिल्मो में काम करने वाली श्रिया पिलगांवकर एक भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री है जिनका जन्म 25 अप्रैल 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में अपने पिता की मराठी फिल्म 'एकलुती एक' से की थी। उनके पिता का नाम सचिन पिलगांवकर है जो एक निर्देशक हैं और उनकी माँ का नाम सुप्रिया पिलगांवकर है जो एक अभिनेत्री भी हैं।