श्रद्धा मुसाले एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1984 को अहमदाबाद, गुजरात, भारत में हुआ था। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सोनी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले जासूसी शो 'सीआईडी' में डॉक्टर तारिका का किरदार निभाकर मिली है।उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने वाले शो 'सीआईडी' में उनकी एंट्री साल 2007 में हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने साल 2009 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म 'ऑल द बेस्ट: फन बिलिंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था।