Ads

Shivaji Satam: Biography

शिवाजी साटम एक दिग्गज भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता है, जिनका जन्म 21अप्रैल 1950 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्हें मुख्य रूप से लोकप्रिय जासूसी शो 'सीआईडी' (CID)  में एसीपी प्रद्युम्न की प्रतिष्ठित भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत1980 में हिंदी टेलीविजन धारावाहिक 'रिश्ते-नाते' से की थी। साल1998 में शुरू हुए शो 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग, जैसे "कुछ तो गड़बड़ है", काफी मशहूर हुए। उन्होंने कई सफल बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।