शत्रुघ्न सिन्हा (जन्म 15 जुलाई 1946) एक भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने पटना साइंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से अभिनय में डिप्लोमा प्राप्त किया है।और अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए वह मुंबई चले गए और अपना करियर शुरू किया। उनके पिता का नाम भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा और माता का नाम श्यामा देवी सिन्हा है। उनके चार भाई हैं और वे उनमें सबसे छोटे हैं।