भारतीय अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे का जन्म 28 अक्टूबर 1989 को बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में हुआ था, वह मुख्य रूप से कन्नड़, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम करतीं हैं | उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपनी करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म “सजनी” से डेब्यू करके किया था, लेकिन उनको पहचान फिल्म ‘कृष्णा’ से मिली | उसके बाद उन्होंने ‘ओके’, ‘नवग्रह’, ‘संकट में वेंकट’ जैसी अन्य फिल्मों में काम किया | उनके पिता ‘दयानंद मंड्रे’ एक व्यवसायी हैं और कार रेसिंग का भी शौकीन रखते हैं |