शादाब हसन एक भारतीय डिजिटल इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियो, रील्स और मनोरंजक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टिक टॉक पर शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की और वहीं से लोकप्रियता हासिल की, लेकिन टिक टॉक बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम, फेसबुक रील्स और यूट्यूब रील्स बनाना शुरू कर दिया। उनकी मजेदार कॉमेडी और अनूठी सामग्री ने उन्हें लाखों फॉलोवर्स दिलाये।