सरन्या पोनवन्नन (Saranya Ponvannan) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 26 अप्रैल 1970 को अलाप्पुझा, केरल, भारत में हुआ था। उनके पिता 'ए.बी. राज' मलयालम सिनेमा के एक दिग्गज निर्देशक थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1987 में 'मणिरत्नम' द्वारा निर्देशित फिल्म “नायगन” (Nayakan) से की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 90 के दशक में शादी के बाद अभिनय से एक छोटा सा ब्रेक लिया, फिर उन्होंने वापसी की और फिल्मों में मां के किरदार को एक नया आयाम दिया।