सपना चौधरी एक प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर, गायिका और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने दम पर 'देसी क्वीन' के रूप में देश भर में लोकप्रियता हासिल की है। उनका जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'सॉलिड बॉडी' और 'छोरी बिंदास' जैसे गानों पर बेहतरीन डांस करके की, जिससे उन्होंने हरियाणा में पहचान बनाई। साल 2017 में रियलिटी शो 'बिग बॉस11' में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता पूरे भारत में फैल गए।