संजीदा शेख भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 1984 को कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी (Kuwait City) में हुआ था, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से अहमदाबाद, गुजरात का रहने वाला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की थी, और साल 2003 में अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड फिल्म “बागबान” से बॉलीवुड में कदम रखा।