भारतीय अभिनेत्री ‘संदीपा धर’ का जन्म 2 फरवरी 1989 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था | उन्होंने अपना करियर की शुरुआत 2010 में बॉलीवुड फिल्म “इसी लाइफ में” से किया था, इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट भी किया गया था | उसके बाद उन्होंने कई सारे बॉलीवुड फिल्में की जैसे की: ‘हीरोपंती’, ‘ग्लोबल बाबा’, ‘दबंग 2’, ‘7 आवर्स टू गो’ इत्यादि | और उन्हें कुछ वेब सीरीज ‘डॉक्टर अरोड़ा’, ‘अभय’ और ‘मुंभाई’ में भी देखा गया है |