साकिब हुसैन का जन्म 14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो मुख्य रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पदार्पण (डेब्यू) किया।