ऋत्विक साहोर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता हैं,जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में काम किया है। उन्हें विशेष रूप से 'फ्लेम्स' और 'इंदोरी इश्क' जैसे हिट वेब शोज़ के लिए जाना जाता है। उनका जन्म14 सितंबर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म 'फेरारी की सवारी' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।