रितेश देशमुख एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और वास्तुकार हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के तालुर ज़िले में हुआ था। वे हिंदी और मराठी फ़िल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने 2003 में तुझे मेरी कसम फिल्म से अपना करियर का शुरुआत किए थे जिसके बाद उन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनीतिज्ञ विलासराव देशमुख के पुत्र हैं।