रिधिमा तिवारी एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं, उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था | उन्होंने ‘दो दिल एक जान’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘गुलाम’ जैसी टेलीविजन में अभिनय करके अपनी पहचान बनाई, और 2017 में बॉलीवुड फिल्म “बेगम जान” से डेब्यू किया था | रिधिमा तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत फोटो और स्टाइलिश पर्सनालिटी साझा करती रहती हैं |