ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) भारतीय सिनेमा की एक खूबसूरत और साहसी अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 18 दिसंबर 1986 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म “ओए लकी! लकी ओए!” से की थी, लेकिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली। ऋचा ने सरदार पटेल विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की।