रवीना टंडन एक भारतीय अभिनेत्री हैं, उनका जन्म 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई, (भारत) में हुआ था | उन्होंने पहिला अभिनय बॉलीवुड फिल्म “पत्थर के फूल” (1991) में किया था | उन्होंने बॉलीवुड में कई सारे फिल्में की हैं, लेकिन ‘दिलवाले’ और ‘मोहर’ (1994) फिल्म में उन्हें सफलता की पहचान मिली | उनको फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई सारे पुरस्कार भी मिले हैं, ‘2023’ में भारत सरकार द्वारा “पद्म श्री” पुरस्कार मिला है | रवीना टंडन ने फिल्म वितरक अनिल थडानी के साथ 2004 में शादी कीं, और उनके दो बच्चे ‘राशा थडानी’ और ‘रणवीर थडानी’ (गोद लिया हुआ) हैं।