रंजन राज भारत के एक भरते हुए और बहुमुखी अभिनेता है।जिनका जन्म 18 मई 1994 को बिहार के अरवल जिले में हुआ है,उन्हें मुख्य रूप से नेटफ्लिक्स और टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री में बालमुकंद मीणा के किरदार के लिए जाना जाता है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में एक छोटे रोल के साथ की थी,उन्हें पहली बार पहचान अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' में एक अखबार विक्रेता की छोटी सी भूमिका से मिली।उसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।