फिल्म बाहुबली में राजमाता शिवगामी देवी की भूमिका निभाने वाली राम्या कृष्णन एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय करती हैं। उनका जन्म 15 सितंबर, 1970 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। उन्होंने 13 साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'नेरम पुलुरुम्भोल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।