राम कृपाल यादव बिहार के एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री तथा दानापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, जिनका जन्म 12 अक्टूबर 1957 को पटना, बिहार गोरिया टोली में हुआ था। वह पहले पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी में (बीजेपी) के सांसद रह चुके हैं। उनके राजनीतिक सफरकी शुरुआत 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई थी। वह एक समय लालु यादव के छोटे भाई जैसे माने जाते थे।