राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक भारतीय अभिनेत्री, राजनेता (पॉलिटिशियन) और डांसर हैं, जिनका जन्म 25 नवंबर 1978 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनका बचपन मुंबई में बेहद तंगहाली और गरीबी में बीता, और घर की स्थिति इतनी खराब थी कि 10 साल की उम्र में उन्हें काम करना पड़ा। उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म “अग्निचक्कर” से की थी, इसके बाद उन्होंने 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'ये रास्ते हैं प्यार के' जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ के आइटम सॉन्ग ‘मोहब्बत है मिर्ची’ में जबरदस्त डांस किया, जिससे वे रातों-रात पूरे देश में मशहूर हो गईं।