राकेश बाबू (Rakes Babu) भोजपुरी फिल्म उद्योग के एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के माध्यम से किया था, और साथ ही ‘बंधन टूटे ना’ और ‘अचरवा छठी माई के’ जैसे लोकप्रिय भोजपुरी शो में भी अभिनय किया है।