पुष्पा मिंज एक भारतीय पैरा थ्रोबॉल खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म झारखंड के रांची के नरकोपी गाँव में हुआ था। वह रांची में रेलवे लाइन के किनारे सब्ज़ियाँ बेचती नज़र आती हैं। एक समय पुष्पा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करती थीं, लेकिन आज वह सब्जी बेचकर अपना घर की गुजारा करती हैं। थाईलैंड, कंबोडिया और नेपाल जैसे देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते गए स्वर्ण पदक अभी भी उनके पास हैं, लेकिन उन्हें सरकार से कोई मदद या सहयोग नहीं मिलता। पुष्पा मिंज के माता-पिता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं।