प्रियांशु पैन्यूली एक प्रमुख भारतीय अभिनेता है,जिन्हें अमेजन प्राइम की लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' (रॉबिन के रूप में), नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन', और 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1988 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म 'लव एट फर्स्ट साइट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।