प्रियंका रेवाडी भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी, भोजपुरी और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1999 को हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'काला शाह काला' से की थी।