प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी फिल्म जगत के एक जाने-माने गायक हैं। उनके कई हिट गाने हैं, जिनमें सबसे मशहूर गाना "मेहरारू चाही सुंदर था" है। प्रमोद प्रेमी यादव का जन्म आरा, बिहार में हुआ है। उन्होंने महाराणा कॉलेज, आरा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है उनके पिता का नाम परशुराम यादव और माता का नाम सरस्वती देवी है। प्रमोद प्रेमी यादव के दो भाई भी हैं जिनका नाम संतोष यादव और अशोक यादव है। प्रमोद प्रेमी को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में ही गाना शुरू कर दिया था।