लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर प्राजक्ता कोली का जन्म 27 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोज कोली और माता का नाम अर्चना कोली है। प्रजाक्ता कोली ने अपनी स्कूली शिक्षा वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से की और वाजे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।