Ads

Pooja Bedi: Biography

पूजा बेदी भारत की ऐसी अभिनेत्री, टेलीविज़न होस्ट और स्तंभकार हैं जिन्हे दर्शक खूब पसंद करते है उनका जन्म 11 मई, 1970 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से की और बाद में 'जो जीता वही सिकंदर', 'लुटेरे' और 'आतंक ही आंतक' जैसी अन्य फिल्मों में काम किया। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी आलिया और एक बेटा उमर। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 2003 में उनका तलाक हो गया। पूजा बेदी ने फरवरी 2019 में मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली।