भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ‘निहारिका चौकसे’ का जन्म 19 अप्रैल 2005 बुरहानपुर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था | उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपना करियर की शुरुआत 2018 में टेलीविजन शो “यह है मोहब्बतें” से किया था, उसके बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में भी काम किया है | लेकिन उनको सीरियल ‘फालतू’ (2022) से एक बड़ी पहचान मिली, इसके वजह से उन्हें ‘फालतू’ उपनाम भी दे दिया गया | निहारिका चौकसे एक छोटे से शहर से आतीं हैं और मुंबई आकर कड़ी मेहनत की जिसके वजह से उन्हें सफलता मिली |