भारतीय अभिनेत्री ‘निधि अग्रवाल’ का जन्म 17 अगस्त 1993 को हैदराबाद, तेलंगाना में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण बेंगलुरु, कर्नाटक में हुवा है | उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर की शुरुआत 2017 में बॉलीवुड फिल्म “मुन्ना माइकल” से किया था, और उसके बाद तेलुगु और तमिल फिल्म ‘इस्मार्ट शंकर’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में भी किया है | उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ अभिनय और खूबसूरत मुस्कान से लोगों को बहुत जल्दी अपनी और आकर्षित कर लिया और लोकप्रिय हो गए | वों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं, और इंस्टाग्राम पेज पर अपनी फिल्में से रिलेटेड और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं |