नेहा खान (Neha Khan) एक खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मराठी, बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 13 अगस्त 1995 को अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म “युवा” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्मों के साथ-साथ उन्हें टेलीविज़न जगत में सबसे बड़ी सफलता ज़ी मराठी के लोकप्रिय थ्रिलर शो ‘देवमानुस’ से मिली।