नवाज़ुद्दीन का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। वह अपने 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। हरिद्वार से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के बाद, उन्होंने वडोदरा में एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के रूप में काम किया।