मैस्किन (षणमुघा राजा) दक्षिण भारतीय (तमिल) फिल्म उद्योग के एक सुप्रसिद्ध, लीक से हटकर काम करने वाले निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं। उनका जन्म 20 सितंबर 1971 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोपालपुरम स्थित गोपालपुरम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से तमिल माध्यम में पूरी की। उन्होंने स्वयं ही किताबों और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को देखकर निर्देशन की कला सीखी।