मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को राजस्थान के एक छोटे से शहर भिंडवाला में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ हैं। उनके पिता का नाम गोपाल चौधरी है जो बजरी बनाने का व्यवसाय करते हैं और उनकी माता का नाम प्रेमबाई चौधरी है जो घर पर घरेलू काम करती हैं और उनके बड़े भाई का नाम राजेश चौधरी है। उन्हें आईपीएल में 2022 और 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया।