मोनिशा ब्लेसी एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री, कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों और टेलीविजन में अपने काम के लिए जानी जाती है। उनका जन्म 3 फरवरी 1996 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उन्हें यूट्यूब वीडियो और 'मावीरन' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए विशेष पहचान मिली है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2023 में रिलीज हुई तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'मावीरन' से सिनेमा जगत में पदार्पण करके की थी। जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की बहन की सहायक भूमिका निभाई थी।