मेघना मलिक एक प्रमुख भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री हैं,जिनका जन्म 3 अक्टूबर 1971 को सोनीपत, हरियाणा भारत में हुआ था। उन्हें मुख्य रूप से कलर्स टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'न आना इस देस लाडो' में 'अम्माजी' के सशक्त और दबंग किरदार से घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की ओर साल 2000 में अपने अभिनय के सपनों को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गई। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।