मनीष पॉल एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन हॉस्ट,अभिनेता और हास्य कलाकार हैं।जिनका जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली,भारत में हुआ था।उन्हें मुख्य रूप से 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो की शानदार एंकरिंग और बॉलीवुड फिल्म 'मिकी वायरस' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में रेडियो सिटी के शो 'कसकाई मुंबई' से की थी।