मानव सुथार (मानव जगदुसाकुमार सुथार) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं | उनका जन्म 3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था | उन्होंने राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने आईपीएल (IPL) करियर में, उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए गुजरात टाइटन्स (GT) ने खरीदा था।