ममिता बैजू एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री है, जिनका जन्म 22 जून 2001 को केरला, भारत में हुआ था। वह मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम करती हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म 'सर्वोपरी पलक्करन' से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटे किरदारों से की थी, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक खास जगह बनाई। उन्हें 'ऑपरेशन जावा' और 'सुपर शरण्या' जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली।