राधाकृष्ण में राधा का किरदार निभाने वाली मल्लिका सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 15 सितंबर 2000 को जम्मू और कश्मीर, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में टीवी शो 'जांबाज़ सिंदबाद' से की थी। मल्लिका सिंह के परिवार के बारे में बात करें तो उनके पिता की मृत्यु तब हो गई थी जब वह एक बच्ची थीं और उनकी माँ रूबी सिंह एक शास्त्रीय नर्तकी और कोरियोग्राफर हैं।