मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय गायिका है इनका जन्म बिहार के मधुबनी जिले के एक छोटे से शहर बेनीपट्टी में 25 जुलाई 2000 को हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से पुरी की और आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में दाखिला ली और यहीं से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मैथिली ठाकुर रियलिटी शो राइजिंग स्टार से लोकप्रियता बढ़ाई और अब यह विभिन्न भाषाओं में भक्ति गीत, लोकगीत, गाने के लिए जानी जाती है। मैथिली अपनी गायकी की प्रेरणा अपने पिता और दादजी से ली है क्योंकि उनके पिता एक संगीत शिक्षक थे.